हैवानियत की सारी हदें पार! बलात्कार नहीं कर सका तो ले ली बच्ची की जान

पुलिस ने कहा कि, पूछताछ करने पर लड़के ने खुलासा किया कि उसने उस बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश की|

0
105

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आयी है| जहां गाजियाबाद पुलिस ने रविवार को एक 12 साल के लड़के को 5 साल की नाबालिग बच्ची की मर्डर और बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है|

पुलिस ने जानकारी दी कि, नाबालिग लड़के ने पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने की कोशिश की, जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो गुस्से में आकर लड़ने ने ईट से कूंचकर उस छोटी सी बच्ची की हत्या कर दी| फिलहाल, पुलिस ने आरोपी लड़के को अपने हिरासत में ले लिया और साथ ही इस मामले की खोजबीन में जुटे हुए है|

आरोपी लड़के ने अपना जुर्म कबूला

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, ये घटना गाजियाबाद जिले के मोदीनगर कस्बे में शनिवार को हुई थी| पुलिस अधिकारियों ने बताया फिलहाल नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया गया है| उससे लगातार पूछताछ की जा रही है, जहां आरोपी लड़के ने घटना की बात स्वीकार कर ली है| पुलिस ने कहा कि घटनास्थल पर आखिरी बार 12 साल के आरोपी को मृतक बच्ची के साथ देखा गया था|

लड़की ने विरोध किया तो गुस्से में लड़के ने अपना आपा खो दिया

इस मामले में गाजियाबाद डीसीपी रवि कुमार ने बताया कि, पुलिस की पूछताछ में आरोपी लड़के ने खुलासा किया है| आरोपी लड़के ने मासूम बच्ची की हत्या करने और रेप करने की बात क़बूल कर ली है|

हालांकि, पुलिस ने कहा कि पूछताछ करने पर लड़के ने खुलासा किया कि उसने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की, लेकिन जब बच्ची ने अपने साथ हो रहे कुकर्म का विरोध किया तो गुस्से में लड़के ने अपना आपा खो दिया|

जिसके बाद उसने लड़की के विरोध करने पर पास में रखी एक ईंट उठाई और उसके सिर पर वार किया, जिसके चलते उसे गंभीर रूप से चोटें आई और मौके पर लड़की ने अपना दम तोड़ दिया|

इस मामले में डीसीपी ने बताया कि, घटना की फॉरेंसिक रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है| इस बीच, घटना के संबंध में नाबालिग लड़के के खिलाफ बलात्कार और मर्डर के प्रयास का मामला मोदीनगर थाने में दर्ज कर लिया गया है| फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है|