बाँदा: कैदी की अस्पताल में मौत, परिजनों ने जेल प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

मार्च के महीने में पॉस्को के मामले में मृतक कैदी जेल में बंद था। जहाँ अचानक हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

0
35

Banda News: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ मंडल कारागार में बंद कैदी की अस्पताल में मौत हो गयी। जिसके बाद पुलिस डिपार्टमेंट सहित इलाके में हंगामा मच गया है। मार्च के महीने में पॉस्को के मामले में मृतक कैदी जेल में बंद था। जहाँ अचानक हालात बिगड़ते देख जेल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया था।

वही डॉक्टरो ने कैदी को देख मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। जहाँ इस मामले के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है। यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मंडल कारागार का है। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच -पड़ताल में जुटी हुई है। वही शख्स की मौत के बाद परिजनों में दुःख का माहौल छाया हुआ है।