Banda News: यूपी के बांदा जनपद में महिलाओं के सम्मान में नारी शक्ति बंधन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सहित ज्यादा संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल सहित भाजपा के नेता मौजूद रहे।
आपको बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू कस्बे से सामने आया हुआ जहां पर बबेरू कस्बे के ओरन रोड स्थित एक मैरिज हाल पर नारी शक्ति बंधन सम्मेलन कार्यक्रम का किया गया है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं को आरक्षण देने के चलते नारी शक्ति बंधन समारोह कार्यक्रम किया गया।
इस आयोजन में हजारों के तादाद में मातृ शक्तियां पहुंची। वही जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह भाजपा नेता अजय सिंह पटेल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा दीक्षित सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।