बाँदा: पुलिस द्वारा चौपाल लगा बालिकाओं और महिलाओं को किया गया जागरुक

0
3
Banda

पूरा मामला जनपद बाँदा (Banda) के कस्बा कमासिन का है, जहाँ महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में कस्बा कमासिन के रामलीला परिसर में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमानंद सिंह द्वारा किया गया। दौरान चौपाल पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु जागरुक‌ किया गया तथा शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारें में भी अवगत कराया गया।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत् जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। थाना कमासिन के कस्बा कमासिन में पुलिस उपाधीक्षक बबेरु राकेश कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष बांदा मोनी निषाद तथा मण्डल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि कमासिन अरविंद गुप्ता की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं / महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही पर्दे पर महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित लघु फिल्म ‘स्वशक्ति’ के प्रसारण के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को जागरूक किया गया।

ग्राम चौपाल के माध्यम से बालिकाओं/महिलाओं को उनकी सुरक्षा के विभिन्न संवैधानिक एवं विधिक प्रावधानों जैसे- लैंगिक उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसे- मुख्यमंत्री हेल्पलाइ 1076, वीमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, चाइल्ड केयर लाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 102 और 108 आदि के बारे में जानकारी दी गई।

महिलाओं / बालिकाओं को उनके सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस के बाद पुलिस उपाधीक्षक द्वारा कुछ जागरूक महिलाओं को दो सौ रूपए की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।