बांदा: संदिग्ध हालत में नाले में मिला अधेड़ युवक का शव

शव पड़ा होने की जानकारी होने पर सैकड़ों लोगों का हुजूम भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करती रही।

0
21

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहाँ शनिवार की देर शाम संदिग्ध हालत में अधेड़ युवक का शव पड़ा पाया गया। लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर पाकर सिविल लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव पड़ा होने की जानकारी होने पर सैकड़ों लोगों का हुजूम भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस भीड़ को तितर-बितर करती रही।

वही लोगों की सूचना पर शहर कोतवाल व सिविल चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नाले से शव को बाहर निकाला गया है। वही पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।