बांदा: डम्पर की जोरदार टक्कर से आटो सवार 2 की मौत, 8 लोग घायल

बालू से लदे ओवरलोड डम्पर ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी आटो चालक पिंटू सहित लगभग 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

0
21

यूपी के बांदा जनपद के ब्लॉक नरैनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पुंगरी निवासी मिश्रा परिवार अपने स्वयं के आटो से चित्रकूट कामतानाथ के दर्शन हेतु गया हुआ था। वहाँ से लौटते समय रात्रि लगभग 11:30 बजे ग्राम जमवारा के पास जैसे ही उनका आटो पहुंचा ठीक उसी समय तेज गति से आ रहे बालू से लदे ओवरलोड डम्पर ने आटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी आटो चालक पिंटू सहित लगभग 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

उनमें आटो चालक के पिता एवं गृह स्वामी राजकुमार पुत्र रामगुलाम उम्र लगभग 73 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी तथा परिवार के अन्य सदस्यों में पिंटू पुत्र राजकुमार उम्र 45 वर्ष, सीमा पत्नी राजा उम्र 40, गोल्हो पत्नी रज्जन उम्र 43, राखी पुत्री बाबू उम्र 20, देव पुत्र जयप्रकाश उम्र 10, राजकुमारी पत्नी राजकुमार उम्र 70, चित्ररेखा पत्नी राजू उम्र 50 वर्ष तथा पिंटू की पत्नी सहित 8 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये।

जिन्हे समुचित उपचार हेतु तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी ले जाया गया। जहाँ पर सभी की हालत गम्भीर होने के चलते बांदा रेफेर कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उपचार के दौरान सीमा पत्नी राजा की भी मौत हो गयी है। सम्बंधित थाना नरैनी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।