बलरामपुर: शक्ति बंधन यात्रा के तहत निकाली गई स्कूटी रैली

0
12

यूपी के बलरामपुर (Balrampur) में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं भाजपा के द्वारा शक्ति बंधन यात्रा निकाली गई। इस दौरान महिलाओं ने स्कूटी पर सवार होकर रैली निकाली और लोगों को जागरूक किया।

शक्ति बंधन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

बलरामपुर (Balrampur) जिले में शक्ति वंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं के द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई। वहीं स्कूटी रैली को भाजपा विधायक ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने महिलाओं में अपनी पैठ बनाने के लिए शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया।जिला भाजपा की तरफ से रमण पार्क में स्कूटी रैली निकाली गई, तुलसीपुर पार्क होते हुए जो मेजर चौराहा अम्बेडकर नगर तिराहा से होते हुए भाजपा कार्यालय पर समाप्त हुई।

यात्रा को लेकर भाजपा विधायक ने दी जानकारी

तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के लिए विशेष कार्य कर रहे हैं।यही कारण है कि महिलाओं का पीएम मोदी को आपार समर्थन प्राप्त है। इसके साथ पीएम मोदी ने तीन तलाक़,सहित अन्य कानून बनाकर महिलाओं को समाज में ऊपर लाने का कार्य किया है।कार्यक्रम की संयोजिका जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत नगर में स्कूटी रैली निकाली गई जो। इसके साथ ही वह महिलाए प्रधानमंत्री मोदी काे धन्यवाद देती है। कहा कि केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन विधेयक लाकर महिलाओं को और मजबूत करने का काम किया है।इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर व हाथों में मेहंदी से कमल का फूल बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव का आगाज किया।