बलिया: अवैध सम्बन्ध के चलते की युवक की हत्या

गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव का मामला।

0
70

उत्तर प्रदेश: खबर बलिया (Ballia) से है, जहां कुएं में युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। अवैध सम्बन्ध में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। मामला गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव का है। जहां 29 अक्टूबर को कुएं में युवक का शव मिला था। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने अवैध सम्बन्ध में बाधक बनने पर हत्या की थी। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बलिया (Ballia) के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द गांव में रहने वाला बबलू पासवान 27 अक्टूबर की रात से अपने घर से लापता था। दो दिन बाद 29 अक्टूबर को घर से कुछ दूर एक कुएं में उसका शव मिला। मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस को चौकाने वाले तथ्य मिले। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी पुष्पा और उसके प्रेमी सोनू को गिरफ्तार किया है। मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने अवैध सम्बन्ध में बाधक बनने पर युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा और दरांती भी बरामद की है।