बलिया: दबंगों ने पोखरे से निकलने वाले पानी के मार्ग को किया बन्द

पोखरी मे जमा पानी अब आसपास रहने वाले लोगों के घरों मे भर रहा है।जिसके चलते लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है।

0
13

Ballia News: खबर यूपी के बलिया से है, जहां दबंगों ने पोखरे से निकलने वाले पानी के मार्ग को बन्द कर दिया है। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों के घरों मे गंदा पानी जमा हो रहा है। इतना ही नही दबंगों ने रास्ते मे बिछाये गये ईटों को भी उखाड़ दिया। जिससे ग्रामीणों को आवागमन मे परेशानी उठानी पड़ रही है।

मामला बलिया के रसड़ा तहसील के मटही गांव का है। जहां ग्रामीणों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी एक पोखरी मे जमा होता है। पोखरी भर जाने पर पानी के निकास के लिये एक पाइप लाइन डाली गयी थी। जिसके जरिये पानी का निकास था। लेकिन गांव के दबंगों ने पाइप लाइन बन्द कर दी।

जिसके चलते पोखरी मे जमा पानी अब आसपास रहने वाले लोगों के घरों मे भर रहा है। जिसके चलते लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। इतना ही नही आवागमन के लिये रास्ते पर बिछाई गयी ईटों को भी दबंगो ने उखाड़ डाला।जिससे लोगों को रास्ते पर गुजरना मुश्किल हो गया है। फिलहाल पीड़ितों ने प्रशासन से मामले की शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here