बलिया: क्रिमिनल एन्ड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल

वही सिविल कोर्ट परिसर में क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी एलायंस का पद एक वर्ष का होता है।

0
53

Ballia News: क्रिमिनल एन्ड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया गया है। अध्यक्ष पद का उमीदवार सम्भू नाथ उपाध्याय ने सैकड़ो अधिवक्ताओं के साथ पर्चा दाखिल किया। वही सिविल कोर्ट परिसर में क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित सभी एलायंस का पद एक वर्ष का होता है।

इस नामंकन में निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र नाथ मिश्र एवं पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने शम्भू नाथ उपाध्याय को अपना समर्थन दिया है। क्रिमिनल एन्ड रेवेन्यू बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए शम्भू नाथ उपाध्याय ने दमदारी के साथ चुनावी मैदान में उतरे हैं। इस दौर में शम्भू नाथ उपाध्याय को विजयी बनाने के लिए लोगों भारी उत्साह दिखाई दिया।

अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर शम्भू नाथ उपाध्याय का हमेशा आवाज बुलंद रहेगा। प्रत्याशी ने कहा, हर तरह की समस्याओं को विशेष रूप से ध्यान में रहते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा।