बलिया: जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने किया जिला चिकित्सालय का निरीक्षण

0
109
District Magistrate Ravindra Kumar

उत्तर प्रदेश: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से है। जहाँ दिन प्रतिदिन मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। इस विकट समय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार (District Magistrate Ravindra Kumar) ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों से बातचीत भी की और उनका हाल चाल जाना।

उन्होंने सीएमएस से भी पूरी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में चिकित्सक स्टाफ और दवाइयां उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। बेड की स्थिति के बारे में भी पूरी जानकारी कर ली गई है। कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि 276 बेड हमारे पास है। कल 178 मरीज आए थे। अभी भी 100 बेड खाली है।

उन्होंने आगे कहा हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनपद के किसी भी आमजन को चिकित्सा संबंधी कोई भी असुविधा ना हो। गर्मी से बचाव के लिए पहले से ही कुछ कूलर लगे हुए हैं लेकिन आज CSR से भी कुछ कूलर हमें प्राप्त हुए हैं। जिन्हें वार्ड में और इमरजेंसी में लगा दिया गया हैं। कुछ AC भी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार (District Magistrate Ravindra Kumar) ने कहा कि मै अपने जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों से अनुरोध करूंगा कि इस समय 42-43 डिग्री टेंपरेचर चल रहा है, तो गर्मी से बचने के जो उपाय चिकित्सक बताते हैं। यह जरूर करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का ध्यान रखे और अत्याधिक धूप में न निकले। सब सावधानियां बरतेंगे तो निश्चित रूप से कोई समस्या नही होगी।