बलिया: दो दिनों से गायब व्यक्ति का गला रेतकर कुंवे में फेका मिला शव

शव मिलने से मचा हड़कम्प।

0
101

उत्तर प्रदेश: बलिया जनपद (Ballia) के गड़वार थाना क्षेत्र के सिकरिया खुर्द की जहां दो दिनों से गायब व्यक्ति गायब था, जिसके बाद परिवारजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन व्यक्ति का कही कुछ पता नहीं चला। आज तड़के सुबह परिवार के लोगो ने घर के बगल में तलाब के किनारे देखा कि काफी खून गिरा हुआ है। जिसके बाद परिवार के लोग तालब के अगल बगल देखने चले गए। वही खेत में बना एक पुराना कुवे में देखा तो व्यक्ति का शव मिला। उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डायल 112 की गाड़ी में मृतक का शव थाने पर लाया गया और थाने से 112 डायल की गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालाकि पुलिस अधिक्षक एस आनंद और अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी ने मौके का मुवायना किया। वही मृतक के बेटे ने बताया कि किसी से कोई विवाद नही था। दो दिनों पहले मेरे पापा दो बजे रात से गायब है। काफी खोजबीन की गई। आज सुबह कुंवे में शव मिला है। जिसके बाद हड़कम्प मच गया।

वही पुलिस अधिक्षक एस आनंद ने बताया कि सूचना मिली कि सिकारिया खुर्द में कुंवे में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक बबलू पासवान है और उसके गले में धारदार हथियार से काफी चोट के निशान है। वही मेरे द्वारा घटना का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। बब्लू पासवान देवरिया जिला में गाड़ी चलाने का काम करता था। अभी पूछताछ चल रही है। पूछताछ के आधार पर मुकदम दर्ज किया गया हैं।