बहराइच: गरीबों की मदद करने उतरा व्यापार मंडल

0
32

यूपी के बहराइच (Behraich) में कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों की मदद करने के लिए व्यापार मंडल सड़कों पर उतर आया है। उसने गरीबों के लिए कंबल इकट्ठा किया और उनका प्रशासन को सुपुर्द कर दिए। जिसके बाद कंबल को प्रशासन के द्वारा बांटा जाएगा।

गरीबों के लिए व्यापार मंडल ने कंबल का किया इंतजाम

उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में कड़ाके की ठंड और शीत लहर देखने को मिलती हुई दिखाई दे रही है। ऐसे मे लोगों कड़ाके की ठंड से परेशान ना होना पड़े। जिसको लेकर बहराइच (Behraich) में व्यापार मंडल गरीबों की मदद के लिए सड़क पर उतर आया। यहां व्यापार मंडल के तरफ से कंबल को मंगवाया गया और उनको सिटी मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा और कंबल को गरीबोतक पहुंचाया जाएगा।

व्यापार मंडल बोला गरीबों की करते रहेंगे मदद

जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए व्यापार मंडल के तरफ से बताया गया है कि हम लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट को कुछ कंबल दिए हैं जो कि गरीबों तक पहुंच जाएंगे। आगे बताया कि शहर में कई ऐसी जगह है जहां पर लोग खुले में रहकर अपनी जिंदगी गुजर रहे हैं। वैसे में कड़ाके की ठंड जरूर लगती होगी लेकिन उनके पास रुपए नहीं है तो उन तक कंबल पहुंचाने का काम हम लोगों के तरफ से किया जा रहा है। जिससे उनको कड़ाके की ठंड से बचाया जा सके। हमारे व्यापार मंडल हर व्यक्ति व्यापारियों की मदद करता है और आप गरीबों की मदद करने के लिए उतर आया है।