Baghpat: यमुना नदी के बीचो – बीच फट गई गैस पाइपलाइन

गैस पाइपलाइन फटी तो यमुना नदी में तूफान सा उठ गया। इस मंजर को देखकर सभी हैरान हो गए।

0
46

यूपी के बागपत जिले में यमुना नदी (Yamuna river) के बीच में अचानक पानी से तूफान की तरह गुबार उठने लगा। जहाँ नदी में केवल एक ही जगह आसमान में कई फीट ऊंची लहरें उठाने लगी। दरअसल, यमुना नदी के बीचों बीच इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Limited) की गैस पाइपलाइन फट गई थी। गैस की पाइप लाइन फटने से यमुना नदी में तूफान की तरह लहरें उठने लगीं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र के जागोस गांव में जब यमुना के बीच में गैस पाइपलाइन अचानक फटी तो ग्रामीण हैरानी से इस मंजर को देखते रहे और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। गैस पाइपलाइन फटने की जैसे ही सूचना मिली तो मौके पर जनपद के अधिकारी पहुंच गए।

वही इसके बाद अधिकारियों ने आसपास के गांव के लोगों को अलर्ट किया और गैस कम्पनी के संबंधित अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। गाज़ियाबाद जिलाधिकारी से संर्पक कर गैस पाइप लाइन की सप्लाई को बंद कराया गया। अधिकारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही गैस पाइपलाइन फटी तो यमुना नदी में तूफान सा उठ गया। इस मंजर को देखकर सभी हैरान हो गए। जहाँ सूचना मिलते ही जिले के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि सुबह करीब 3 बजे पानीपत-दादरी पाइप लाइन अचानक फट गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, सिंचाई विभाग, जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। जिला गाजियाबाद के अधिकारियों के निर्देश के बाद फिलहाल गैस की सप्लाई को बंद करा दिया गया है। कोई नुकसान नहीं हुआ है।