महुआ मोइत्रा के बयान पर आग बबूला हुए बाबूलाल मरांडी

एक इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने झारखंड और झारखंडियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

0
6

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के एक बयान पर बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में महुआ मोइत्रा ने झारखंड और झारखंडियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी को लेकर बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर उन्हें करारा जवाब दिया है।

बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर इंटरव्यू का वह हिस्सा शेयर किया है, जिसमें महुआ मोइत्रा झारखंड को लेकर अपमानजनक बातें कर रही हैं। साथ ही लिखा कि महुआ मोइत्रा की घिनौनी भाषा किसी और की तुलना में उनके चरित्र को अधिक दर्शाती है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने आपको और आपके पैसे और उपहारों के लालच को उजागर किया है, जिसके लिए आप देश की संवेदनशील जानकारी बेचने को भी तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि आप इतने जघन्य अपराध के लिए जेल में क्यों नहीं हैं।

बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) सांसद निशिकांत दुबे के बारे में बोल रही थी। इसी बीच निशिकांत दुबे के बारे में अपमानजनक टिप्पणी के साथ ही उन्होंने झारखंड के बारे में भी अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने अपने उस बयान में सभी झारखंडवासियों को अपमानित किया, जिसके बाद बाबूलाल मरांडी ने उन पर पलटवार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here