अझुवा: भाजपा प्रत्याशी शान्ती कुशवाहा ने मारी बाजी

शान्ती कुशवाहा ने नगर भ्रमण कर नगर वासियों को किया शुक्रिया

1
25

अझुवा: कौशाम्बी नगर पंचायत अझुवा में शान्ती कुशवाहा (Shanti Kushwaha) पत्नी ओमप्रकाश कुशवाहा ने फिर एक बार बाजी मारी है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रीति साहू पत्नी प्रदीप साहू को 217 मतों के अंतर से हराया है। जीतने के बाद शान्ती कुशवाहा (Shanti Kushwaha) ने नगर भ्रमण कर नगर वासियों का शुक्रिया अदा किया। बता दें कि 2012 के चुनाव में इन्होंने नगर पंचायत अझुवा की निर्दलीय प्रत्यासी के रूप में कमान संभाली थी। नगर पंचायत को विकास के रास्ते पर ले जाते हुए 2017 के चुनाव में एससी सीट होने पर भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलवाई थी। आज मतदान गणना में फिर एक बार शांती कुशवाहा (Shanti Kushwaha) विजयी हुई हैं।

एक नजर में अझुवा के नगर अध्यक्ष प्रत्याशियों के मतों का लेखा जोखा-

  • शान्तिदेवी कुशवाहा- 2677
  • प्रीति साहू – 2460
  • कांति देवी- 893
  • अनीता देवी- 784
  • कौशिल्या देवी- 681
  • पुष्पा पाल – 398
  • रेखा देवी समाजवादी पार्टी- 169
  • आरती देवी – 146
  • मंजू देवी – 111
  • श्यामापाल – 77
  • सुमित्रा देवी – 67
  • शोभा देवी – 59

नगर पंचायत अझुवा से जीते सभासद प्रत्याशियों और उनके प्रतिद्वंदियों के मत-

  • वार्ड नं 1. मनोज कुमार त्रिपाठी बीजेपी 223 प्रतिद्वंदी महेंद्र सिंह 181 निर्दलीय।
  • वार्ड नं 2. अम्बेडकर नगर
  • सुमित्रा देवी 181 निर्दलीय ने प्रतिद्वंद्वी सुशीला देवी बीजेपी 149 मतों से हराया।
  • वार्ड नं 3. शांती नगर
  • चन्दना देवी निर्दलीय 319 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी मिथलेश देवी 284 निर्दलीय को हराया।
  • वार्ड नं 4. रसूलपुर मढिया मई
  • रमेश कुमार 221 निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी मिश्रीलाल 219निर्दलीय।
  • वार्ड नं 5. अजमतपुर
  • शकुन्तला देवी 280 निर्दलीय रामकली 106 बीजेपी।
  • वार्ड नं 6. कृष्णा नगर
  • शिवकरन भारती सपा 228 प्रतिद्वंद्वी रामराज171 निर्दलीय।
  • वार्ड नं 7. मौलाना आजाद नगर
  • सुघर सिंह 330 निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी प्रशांत सिंह162 निर्दलीय।
  • वार्ड नं 8. गांधीनगर
  • कृष्ण कुमार बाजपेयी 176 निर्दलीय प्रतिद्वंद्वी विवेक अग्रहरी 164 निर्दलीय।
  • वार्ड नं 9. इंदिरानगर
  • शत्रुघ्न गुप्ता 458 निर्दलीय प्रतिद्वंदी ज्ञान शर्मा बीजेपी 106 ।
  • वार्ड नं 10. नेहरू नगर
  • सुरेश कुमार केसरवानी निर्दलीय317 प्रतिद्वंदी उदय अग्रहरी225 निर्दलीय।
  • वार्ड नं 11. नेतानगर
  • राम बाबू मोदनवाल बीजेपी 165 प्रतिद्वंद्वी राहत अली 141 निर्दलीय।
  • वार्ड नं 12. नयानगर
  • शीला केसरवानी बीजेपी 411 प्रतिद्वंदी मोबिना निर्दलीय 180 ।

Comments are closed.