आजमगढ़: सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहे थे युवक।

0
21

आजमगढ़ (Azamgarh) के बरदह थाना क्षेत्र भीरा अल्लीपुर ग्राम निवासी अनंत यादव उम्र 21, पुत्र कमलेश का जन्मदिन था। वह अपने दोस्त निलेश यादव उम्र 22, पुत्र हीरालाल को पार्टी देने के लिए किसी ढाबे पर जा रहे थे। बुधवार शाम कीर्तिमल पुर के पास बाइक समेत खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गए। मिली जानकरी के अनुसार बाइक चालक निलेश बुरी तरह से घायल हो गए। बाइक पर पीछे सवार अनंत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। अनंत भाइयों बहनों में बड़ा था। इसकी जानकारी फोन द्वारा बरदह थानाध्यक्ष विनय कुमार दुबे को दी गई। तुरंत मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने एंबुलेंस द्वारा घायल को बरदह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान निलेश की भी मौत हो गई। निलेश दो बहनों में एक अकेला भाई था। इसकी जानकारी परिवार वालों को होते ही पूरे घर में कोहराम मच गया।