अयोध्या: रक्षा मंत्री के बेटे ने विपक्ष पर साधा निशाना

0
13

यूपी के अयोध्या (Ayodhya) में देश की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह पहुंचे। यहां पार्टी के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया तो वहीं उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए। भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे।

विपक्ष पर बरसे पंकज सिंह

अयोध्या (Ayodhya) जिले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने इंडी गठबंधन पर निशाना साधने का काम किया। कहा लोगों की भावनाओं के साथ खेलना समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का स्वभाव रहा है। चुनाव में इनके यहां नेता और नेतृत्व बदलता रहता है। जनता पीएम मोदी पर भरोसा करती है और वे संविधान का सम्मान करते हैं, उसी के दायरे में काम करते हुए अपने देश को आगे ले जाने का कई बार संकल्प ले चुके हैं। यूसीसी पर बोल पंकज सिंह, कहा यह सिर्फ भावनात्मक नहीं है यह देश के लिए आवश्यक है, हमारे देश के संसाधनों का सही उपयोग हो इसके लिए भी यह आवश्यक है, एक अच्छी परंपराओं से प्रेरित यह यूसीसी आएगा क्योंकि ये हमारे देश को विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार करेगा, विपक्ष ने हमेशा भाजपा को रोकने का प्रयास किया है लेकिन कहां रोक पाया, इस बार भाजपा 400 पार करेगी, सपा और कांग्रेस पर कोई विश्वास नहीं करता यह अपनी जाति मजहबी सोच के ऊपर उठ ही नहीं पाए, यही कारण है यह चुनाव के समय गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के घर पर जाकर ध्रुवीकरण करने का प्रयास करते हैं।

देश की जनता पीएम मोदी के साथ

उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने जनता को लूटने का काम किया। जहां तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात है उन्होंने 140 करोड़ की जनता को अपने परिवार के रूप में स्वीकार किया है, उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर देश के सामने पेश किया है, चुनाव को लेकर विपक्ष क्या कर रहा है इससे भाजपा से कोई मतलब नहीं है। हमारे लिए यह चिंता का विषय नहीं है, हम अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम पर भरोसा करते हैं। जनता का जो भरोसा और विश्वास है जो स्नेह है वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति है उसे पर मैं विश्वास करता हूं।