औरैया: महिला ने एक व्यक्ति पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

0
8

यूपी के औरैया (Auraiya) में एक व्यक्ति पर एक महिला ने शादी के झांसा देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

औरैया (Auraiya) जिले में एक महिला ने एक व्यक्ति पर एक गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें महिला ने व्यक्ति के ऊपर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप भी लगाए हैं। इस मामले में महिला ने खुद जानकारी देते हुए बताया है कि एक व्यक्ति ने उसको 2 साल पहले शादी का झांसा दिया था और जब से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता आ रहा था। जब लड़की ने शादी के लिए कहा तो उसने शादी से मना कर दिया फिर लड़की ने कार्रवाई की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। लड़की का कहना है कि आज हमारे पास व्यक्ति आया था और उसने हमारे मोबाइल से पुराना सभी डाटा डिलीट कर दिया है। व्यक्ति व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।

मामले को क्षेत्राधिकारी ने दी जानकारी

अजीतमल के क्षेत्राधिकारी ने पूरे मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि एक शादीशुदा महिला के द्वारा एक ट्वीट किया गया था और शादीशुदा व्यक्ति पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। यहां महिला ने बताया था कि उसके साथ औरैया के ग्राम इकोरा के रहने वाले व्यक्ति ने उसको शादी का झांसा दिया उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में अभी तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही पुलिस के पास तहरीर आएगी उसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।