औरैया: व्यापारी शहीद दिवस पर व्यापारियों को किया गया सम्मानित

0
9

यूपी के औरैया (Auraiya) में व्यापार मंडल के तरफ से व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अच्छा काम करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया तो वहीं व्यापारियों की मदद करते हुए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

व्यापार मंडल ने शहीद व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि

औरैया (Auraiya) जिले में हर साल की तरह इस साल भी व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी शहीद दिवस में शामिल होने के लिए पहुंचे। जहां बताया गया कि व्यापारियों की मदद करते-करते और उनके लिए लड़ते-लड़ते जान गवाने वाले व्यापारियों के लिए हम लोग समय-समय पर इस दिवस का आयोजन करते हैं और शाहिद व्यापारियों को श्रद्धांजलि भी देते हैं। ऐसा ही कुछ आज किया गया है जहां पर 13 सहित व्यापारियों को श्रद्धांजलि दी है। जिन लोगों ने व्यापारियों के लिए हमेशा अच्छे काम किया और वह आज दुनिया में नहीं है तो उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

व्यापार मंडल ने व्यापारियों को किया सम्मानित

व्यापार मंडल ने आगे जानकारी देते बताया है कि उन लोगों को भी सम्मानित करने का काम किया गया है जो लोग हमेशा व्यापारियों की मदद के लिए सामने आ जाते हैं। चाहे उनका कोई भी मामला हो हमारे व्यापार मंडल से जुड़े लोग जनता की और व्यापारियों की मदद के लिए सामने पहुंच जाते हैं। ऐसे 7 कार्यकर्ता और पदाधिकारी को चुना गया है। जिनको सम्मानित किया गया है। क्योंकि उन्होंने व्यापारियों के लिए अच्छा काम किया है। आज व्यापार मंडल से व्यापारी वर्ग का भी खुश है।उन्होंने आगे कहा कि हमारा व्यापार मंडल हमेशा लोगों की मदद करता रहा है और आगे भी व्यापारियों की मदद करता रहेगा।