औरैया: व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ दिया धरना

0
8

यूपी के औरैया (Auraiya) में व्यापार मंडल के लोग नगर पालिका के खिलाफ धरने पर बैठ गए। जहां पर उन्होंने नगर पालिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल बढ़ाओ की समस्या से जनता को निजात नहीं दिलाने का आरोप लगाया।

 व्यापारियों ने जल भराव को लेकर दिया धरना

औरैया (Auraiya) जिले में हो रही बारिश के बाद अब लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को जल भराव वाले रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है। वही इन लोगों की सुनने वाला कोई भी अधिकारी दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के लोग सामने आए और उन्होंने जल भराव का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया। व्यापार मंडल के लोग सड़क किनारे बैठकर नगर पालिका हाय-हाय नगर पालिका मुरदाबाद के नारे लगा रहे हैं। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश का पानी लोगों के मकान और दुकानों में पहुंच रहा है जिससे उनका बड़ा नुकसान होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से लोग काफी परेशान है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने चुनाव की वक्त किया था वादा

व्यापार मंडल की तरफ से बताया गया है कि 2 घंटे हुई बारिश ने नगर पालिका की पोल खोल दी है। यहां नगर पालिका ने चुनाव से पहले जनता से वादा किया था और कहा था कि पहली बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और जल भराव की समस्या से जनता को निजात दिलाई जाएगी। लेकिन एक बार फिर से जनता धोखे का शिकार हो गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने कहा कि यह हमारी आवाज नहीं है उन लोगों की आवाज है जिन लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष को अपना वोट दिया था और उन पर अपना भरोसा जताया था। हम व्यापारियों के साथ हैं जनता के साथ है जब तक उनकी नहीं सुनी जाएगी हमारा सांकेतिक धरना चलता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here