औरैया: एसपी ने फरियादियों के लिए लगाया जनता दरबार

0
28

यूपी के औरैया (Auraiya) में फरियादियों की समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। यहां फरियादी अपनी फरियाद देकर पहुंचे जहां फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

फरियाद लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे फरियादी

औरैया (Auraiya) जिले में पुलिस लगातार पुलिस संबंधित शिकायतों को लेकर जनता की समस्याओं का समाधान करने में जुटी हुई है। वही यहां पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश के बाद जनपद के सभी थानों में मौजूद पुलिस जनता की समस्याओं को सुनने का काम कर रही है। इसी के साथ-साथ एसपी चारू निगम भी अपने कार्यालय पर समय-समय पर फरियादियों की समस्याओं के लिए सुनवाई दरबार का आयोजन करती हुई दिखाई दे रही है। ऐसा ही कुछ आज देखने को मिला जहां एसपी ने अपने कार्यालय पर जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए का आयोजन किया। यहां आने वाले फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने सुना और उनकी समस्याओं का समाधान करने का संबंधित पुलिस थाना अध्यक्षों को आदेश भी दिए गए।

एसपी से मुलाकात के बाद फरियादियों के खिल चेहरे

एसपी चारु निगम के द्वारा अपने कार्यालय पर जनता की समस्याओं को सुने जाने के बाद फरियादियों के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिली। यहां फरियादियों का कहना है कि हम अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस अधिकारी के पास पहुंचे हुए थे जहां मेरी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना गया और समस्याओं का समाधान भी करने का आश्वासन दिया गया। बता दे कि एसपी ने जनता की समस्याओं को मौके पर सुना और जिस थाने से जनता को समस्या आ रही थी उसे थाने के थाना अध्यक्ष को फोन किया और उनसे कहा कि जनता की जो भी समस्याएं हैं उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।