औरैया: ई-रिक्शा में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल

0
18

यूपी के औरैया (Auraiya) में एक ई रिक्शा पर सवार होकर कुछ लोग जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिसके बाद वह पलट गया। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

औरैया (Auraiya) जिले में इस वक्त तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार देखने को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। जिनकी चपेट में आकर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत अछल्दा रोड पर देखने को मिला। जहां ई-रिक्शा पर सवार होकर लोग जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से एक कार आई और उसने ई रिक्शा में टक्कर मार दी जिसके बाद ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे जहां घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों की टीम घायलों का कर रही इलाज

फफूंद थाना क्षेत्र की अंतर्गत अछल्दा रोड पर ई रिक्शा पलट जाने के बाद दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों को कहना है कि एक व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बनी हुई है बाकी की लोगों का इलाज लगातार जारी है। कुछ लोगों के सिर पर चोट थी उनकी मलम पट्टी कर दी गई है। वही इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिए जा रहा है जांच पड़ताल की जा रही है घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। वही जल्द ही घायल स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचेंगे।