डायर फॉल 2023 शो में, फैशन क्वीन सोनम कपूर ने दिखाया अपना जादू

0
51

Dior Fall 2023: गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई में भारत के पहले डायर फॉल 2023 (Dior Fall 2023) शो पर सभी की निगाहें थीं। दरअसल, यह एक हाई-ऑन-ग्लैम इवेंट था। डायर की रचनात्मक निर्देशक मारिया ग्राज़िया चिउरी के शो में शास्त्रीय भारतीय संगीत की पृष्ठभूमि के साथ रनवे पर मॉडल्स का चलना देखने लायक था। स्टैंडअलोन फैशन शो में कई प्रमुख नाम शामिल हुए। विराट कोहली से लेकर करिश्मा कपूर और अनुष्का शर्मा तक इसमें शामिल रहे। शहर में ग्रैंड शो देखने के लिए कई सेलेब्स अपने बेहतरीन परिधानों में पहुंचे।

हम यहाँ बात कर रहे है सबसे फैशनेबल सेलेब्रिटी, जिन्होंने डायर फॉल 2023 (Dior Fall 2023) शो में लोगों का ध्यान खींचा। कोई अंदाज़ा? वो थीं फैशन क्वीन सोनम कपूर। हमेशा की तरह, विवरणों पर ध्यान देते हुए, सोनम ने एक गुलाबी रंग की शर्ट, स्कर्ट और एक ओवरकोट से युक्त एक मोनोटोन पोशाक का चयन किया। उन्होंने पारंपरिक गहनों और एक पुराने मोती के हार को जोड़कर अपने पहनावे को एक समकालीन रूप दिया।

जाह्नवी कपूर ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

सोनम कपूर के साथ उनकी कजिन खुशी कपूर भी थीं। बोनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ब्लैक एंड वाइट कलर की चेकर्ड ड्रेस में रेड कार्पेट पर चलीं। उन्होंने अपने आउटफिट को पर्ल चोकर और स्टनिंग डायमंड स्टड के साथ मैच किया। खुशी ने अपने बालों को हाई पोनी में ब्लैक बो हेयर बैंड के साथ बांधा और अपने लुक को ब्लैक शाइनी लोफर्स से सील किया। जैसे ही कपूर सिस्टर्स इवेंट में पहुंचीं कैमरे क्लिक-क्लिक हो गए। यहाँ तक कि सोनम और खुशी ने इवेंट और फोटोग्राफर्स के लिए पोज भी दिए।

पति विराट के साथ अनुष्का शर्मा ने दिया किलर पोज

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हाल ही में मुंबई के एक इवेंट गेटवे ऑफ इंडिया (Dior Fall 2023 Mumbai Show) में नजर आया, जिसकी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। सबकी निगाहें उन पर टिकी हुई थी। दोनों काफी स्टनिंग लग रहे थे। येलो कलर की गाउन में अनुष्का बेहद शानदार लग रही थी। वहीं दूसरी ओर विराट बेज कलर के फुल सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। कपल को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। लोग उनके इस लेटेस्ट लुक को पसंद कर रहे हैं।