राहुल गाँधी पर भड़के असम के मुख्यमंत्री सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, राहुल गांधी का कहना है कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि वे खुलकर नहीं बोल सकते हैं।

0
91
Assam Chief Minister

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के संबोधन के बाद असम के मुख्यमंत्री (Assam Chief Minister) हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) काफी नाराज नज़र आ रहे है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि पहले विदेशी एजेंटों द्वारा हमें टार्गेट किया जाता था। लेकिन अब विदेशी धरती पर हमारे अपने ही हमें टारगेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कैम्ब्रिज में दिया गया राहुल गांधी का भाषण और कुछ नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आड़ में भारत को विदेशी धरती पर नीचा दिखाने की शर्मनाक कोशिश थी।

राहुल गांधी पर हिमंत बिस्वा सरमा ने साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री (Assam Chief Minister) हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि, राहुल गांधी का कहना है कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है। क्योंकि वे खुलकर नहीं बोल सकते हैं। आगे हिमंत बिस्वा सरमा ने फैक्ट्स गिनाया। उन्होंने लिखा फैक्ट- मोदी सरकार द्वारा मिली सुरक्षा में वे देश में चार हज़ार किलोमीटर की सकुशल भारत यात्रा कर पाए। उन्होंने आगे कहा कि, राहुल गांधी ने पुलवामा हमले को कार बम बताते हुए कहा कि इसमें 40 सैनिक मारे गए थे। उनकी हिम्मत कैसे हुई भारतीय सेना के जवानों का अपमान करने की। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सर वह बम नहीं था, वह आतंकी हमला था।

असम के मुख्यमंत्री (Assam Chief Minister) हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, राहुल गांधी कहते हैं कि काश्मीर में आतंकवादियों ने उन्हें देखा, लेकिन उन्हें पता था कि वह उन्हें निशाना नहीं बनाएंगे। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई। क्या राहुल गांदी को बचाने के लिए कांग्रेस की इन आतंकवादियों के साथ कुछ समझ थी। हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि, आप कहते हैं कि भारतीय लोकतंत्र खतरे में है लेकिन आपके अपनी यात्रा में 4000 किमी की भारत यात्रा सकुशल की। जबकि कांग्रेस के राज में बीजेपी नेतृत्व द्वारा की जाने वाली रैलियों को रोका जाता था।