Andaman-Nicobar: मोदी ने कहाँ, सभी परमवीरों का एक ही संकल्प था ‘इंडिया फर्स्ट’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया है|

0
80

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपों का नामकरण किया। वही, दूसरी तरफ पराक्रम दिवस (Paramveers) पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि दी और साथ ही समर्पित द्वीप पर बनने वाले स्मारक के मॉडल का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों को नाम दिया। इन द्वीपों का नाम है- मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और कैप्टन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, मेजर शैतान सिंह, कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडेय , सूबेदार मेजर संजय कुमार और सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) सहित 21 परम वीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया है।

21 बड़े द्वीपों को परम वीर चक्र विजेताओं के नामों के साथ जोड़ा गया है

इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस पहल के तहत अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के 21 बड़े द्वीपों को हमारे परम वीर चक्र विजेताओं (Paramveers) के नामों के साथ जोड़ा गया है और जब तक यह धरती रहेगी। उनकी स्मृति को बनाए रखने का प्रयास सेना के उत्साह को बढ़ाएगा।”

अमित शाह ने आगे कहा कि, “प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में लिए गए सभी निर्णय निश्चित रूप से भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के जुड़ाव को स्वीकार करते हैं और उसकी सराहना करते हैं।”

मोदी- यहाँ पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौक पर अपने संबोधन में कहा, अंडमान की ये धरती वो धरती है जहां पहली बार तिरंगा फहराया गया था। जहां पहली बार स्वतंत्र भारत की सरकार बनी। आज नेताजी सुभाष बोस की जयंती है।

देश इस दिन को पराक्रम दिवस (Paramveers) के रूप में मनाता है। नरेंद्र मोदी ने कहा, वीर सावरकर और देश के लिए लड़ने वाले कई अन्य नायकों को अंडमान की इस भूमि में कैद कर दिया गया था। 4-5 साल पहले जब मैं पोर्ट ब्लेयर गया था, तब मैंने वहां के 3 मुख्य द्वीपों को भारतीय नाम समर्पित किए थे।

नरेंद्र मोदी ने आगे कहाँ कि, जिन 21 द्वीपों को आज नए नाम मिल गए हैं, उनके नामकरण में कई संदेश निहित हैं। संदेश एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है; यह संदेश हमारे सशस्त्र बलों की बहादुरी का है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि, सभी 21 परमवीरों का एक ही संकल्प था ‘इंडिया फर्स्ट’। आज इन द्वीपों के नामकरण से उनका संकल्प सदा के लिए अमर हो गया है।

वहीं, दूसरी तरफ इन 21 द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं (Paramveers) के नाम पर रखे जाने पर कई हिंदी सिनेमा जगत के कलाकारों ने प्रधानमंत्री पर आभार व्यक्त किया है| जहाँ बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट कर लिखा कि, “कैप्टन मनोज कुमार पांडे (परमवीर चक्र) के नाम पर द्वीप का नाम रखने का यह फैसला यह यकीन दिलाता है कि इन महान लोगों ने जो हमारे देश के लिए बलिदान दिया है। वह हमारी आगे आनेवाली जेनरेशन को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। थैंक यू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी|”