ओमान एयर की एक प्लेन केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

प्लेन को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्लेन में खराबी का पता लगाया जा रहा है।

0
35

ओमान एयर की एक फ्लाइट केरल के कोझिकोड एयरपोर्ट (Kozhikode Airport) पर वापस लौट आई है। बता दें कि ये फ्लाइट केरल से मस्कट जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में कुछ तकनीकी दिक्कत होने के कारण वापस लौट आई। एयरपोर्ट के आधिकारी ने बताया कि ओमान एयर की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण कोझिकोड एयरपोर्ट (Kozhikode Airport) लौट आई है। प्लेन को सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्लेन में खराबी का पता लगाया जा रहा है।

कोझिकोड हवाई अड्डे के एक अधिकारी के मुताबिक, फ्लाइट- WY 298 ने 169 लोगों के साथ सुबह 9.15 बजे कारीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरी और बीच रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बमुश्किल कुछ मिनट बाद वापस लौट आई है। प्लेन सुरक्षित रूप से उतर गई है।

उन्होंने बताया कि ‘विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग से पहले ईंधन जलाने के लिए दो घंटे से अधिक समय तक हवाई अड्डे का चक्कर लगाया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।