जेल में बंद Amritpal Singh पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से आगे

अमृतपाल सिंह को 1,18,184 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 65076, तीसरे पर AAP के लालजीत सिंह भुल्लर 59869 वोट मिले हैं।

0
8

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। पंजाब में भी 1 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के सातवें फेज में सभी 13 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हुए थे। अब इन सीटों पर मतगणना के आंकड़े सामने आने लगे हैं। जहाँ पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से मिली जानकारी के मुताबिक, अमृतपाल सिंह यहां बड़े मार्जिन के साथ आगे चल रहे है।

डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में बंद अमृतपाल सिंह बड़े मार्जिन से खडूर साहिब लोकसभा सीट से लीड कर रहा है। अमृतपाल को 1,18,184 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 65076, तीसरे पर AAP के लालजीत सिंह भुल्लर 59869 वोट मिले हैं। वहीं, अकाली दल के वीरसा सिंह को 26808 और भाजपा के मनजीत सिंह माना को 21723 वोट मिले हैं।