अमित शाह ने बताई अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार होने की तारीख

जिसपर कांग्रेस पार्टी के खड़के ने कहा क्या आप महंत है

0
66

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने गुरुवार को त्रिपुरा में घोषणा की कि 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा| बीजेपी नेता वर्तमान समय में चुनावी राज्य त्रिपुरा के दौरे पर हैं| वहां उन्होंने जन विश्वास यात्रा के तहत एक रैली में राम मंदिर निर्माण की तारीख का खुलासा किया| उन्होंने कहा कि अगले साल 2024 तक अयोध्या में राम मंदिर बनकर आपको तैयार मिलेगा|

इस दौरान अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि हमें पांच साल और दे दीजिए, हम त्रिपुरा को छोटे राज्यों में सबसे समृद्ध बनाएंगे| वही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अमित शाह की ये बात रास नहीं आयी| उन्होंने बजेपी नेता अमित शाह (Amit Shah) पर निशाना साधते हए उनपर सवाल उठाया है|

हरियाणा के पानीपत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को सम्बोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि, गृह मंत्री देश की सुरक्षा की बात करने के बजाय मंदिरो के बारे में बातचीत कर रहे है|

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, ‘त्रिपुरा में इलेक्शन है| गृह मंत्री वहाँ दौरे पर जाते है और बोलते है कि राम मंदिर का निर्माण हो रहा है| और मंदिर बनकर 2024 में तैयार हो जायेगा| आप एक राजनेता है और आपका कार्य देश के सभी लोगो को सुरक्षित रखना है| उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर में सभी को आस्था है, लेकिन आप इलेक्शन के वक्त इसका एलान क्यों कर रहे है| क्या आप मंदिर के महंत है? साधु, संत को इस बारे में बात करने दीजिये| आपका कार्य है देश के नागरिको के लिए भोजन सुनिश्चित करना और सभी किसानो को प्रयाप्त मूल्य प्रदान करना है|”