अलीगढ़: ई रिक्शा चालकों के साथ में मजदूर एकता संघ ने किया जबरदस्त प्रदर्शन

0
45

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) में ई-रिक्शा चालकों के संघ में मिलकर मजदूर एकता संघ के लोग एकजुट हो गए और उन्होंने मेयर कार्यालय के बाहर पहुंच कर जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं मेयर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी गई कि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे बड़ा प्रदर्शन होगा।

ई रिक्शा चालकों ने जमकर किया प्रदर्शन

अलीगढ़ (Aligarh) जिले में ई रिक्शा चालकों की सपोर्ट में मजदूर एकता संघ के लोग सामने आ गए। जिसके बाद उन्होंने मेयर कार्यालय पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मजदूर संघ के द्वारा मेयर को बड़ी चेतावनी दी है। ई रिक्शा चालकों की मांग लंबे समय से नगर निगम के द्वारा पूरी नहीं की जा रही। जिसके चलते पहले भी ई रिक्शा चालकों के द्वारा चक्का जाम करते हुए। प्रदर्शन किया था। मांग पूरी करने का नगर निगम के द्वारा आश्वासन तो दिया। लेकिन मांग को पूरा नहीं किया गया यही कारण है। आज मजदूर एकता संघ के द्वारा ई रिक्शा चालकों की मांग पूरा करने को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

प्रदर्शन को लेकर मजदूर संघ के लोगों ने दी जानकारी

मजदूर एकता संघ के पदाधिकारीयो के द्वारा जानकारी देते हुए। बताया गया लंबे समय से गरीब असहाय ई रिक्शा चालकों के द्वारा नगर निगम कार्यालय से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए थे। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजदूर एकता संघ के पदाधिकारीयों का कहना है। ई रिक्शा चालकों के वोटो से ही प्रशांत सिंघल मेयर बने हैं। लेकिन उनके द्वारा मजदूरों की बातों को नहीं सुना जा रहा अगर ऐसा नहीं होगा। तो मजदूर एकता संघ के दर्जनों पदाधिकारीयों के द्वारा एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार अलीगढ़ मेयर होंगे बीते दिन भी सह नगर आयुक्त के द्वारा पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन फिर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नगर निगम के द्वारा आरटीओ से इरिक्शा पास होने के बाद भी ई रिक्शा चालकों से नगर निगम परमिट के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। जिसका विरोध लंबे समय से अलीगढ़ में चल रहा है। आज नगर के मेयर कार्यालय का ई-रिक्शा चालकों के द्वारा मजदूर एकता संघ के पदाधिकारी के साथ मिलकर घेराव किया है।