अलीगढ़: भगवान श्री राम की फाड़ी गई होर्डिंग, भाजपायों में दिखा गुस्सा

1
52

यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) से एक मामला सामने आया है। यहां पर भगवान श्री राम की लगी होर्डिग को कुछ लोगों के द्वारा फाड़ दिया गया जिसके बाद भाजपाई सड़क पर उतर आए और उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया।

होर्डिंग फाड़े जाने को लेकर सड़क पर लोगों को दिखा गुस्सा

अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को भगवान श्री राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर देशभर मे लोग खुशी का इजहार कर रहे हैं और जगह-जगह पर होर्डिंग लगा रहे हैं। लेकिन यूपी के अलीगढ़ (Aligarh) सेंटर पॉइंट चौराहे पर लगी भगवान श्री राम की होर्डिंग को फाड़ दिया गया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह भारी संख्या मे सेंटर पॉइंट चौराहे पर पहुंच गए जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा काटा। इस मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर लोगों को शांत करते हुए पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

भाजपा नेता ने नगर निगम पर लगाया होर्डिंग फाड़ने का आरोप

सेंटर पॉइंट चौराहे पर होर्डिंग फाड़े जाने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतीक चौहान ने बताया कि यहां नगर निगम के ठेकेदार की तरफ से भगवान श्री राम की होर्डिंग को फाड़ने का काम किया गया है। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है। केंद्र व प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम हो रहा है। उसी क्रम में अलीगढ़ के लोगों में राम मंदिर को लेकर हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में कई जगहों पर भगवान श्री राम के होर्डिंग और विज्ञापन लगाने का कार्य किया गया, लेकिन देखा जा रहा है कि अलीगढ़ नगर निगम की आड़ में ठेकेदार होर्डिंग फाड़ने का काम कर रहे हैं। इसके विरोध में सेंटर पॉइंट चौराहे पर श्री राम भक्तों ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ नगर निगम में इस घटना की शिकायत कर चुके थे। कि कौन ऐसा व्यक्ति है। जो राम मंदिर से जुड़े होर्डिंग को उतार रहा है। लेकिन सोमवार को होर्डिंग हटाते हुए। लोगों को पकड़ा गया। इसके विरोध को लेकर राम भक्त एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन से अनुरोध है कि ऐसे असामाजिक तत्व, सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएं।

Comments are closed.