Alia Bhatt ने पति रणबीर को खास अंदाज में जन्मदिन की दी बधाई

रणवीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है।

0
41

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। इसके साथ ही उनकी बहुचर्चित फिल्म एनिमल का टीजर भी आज रिलीज हो गया है। वहीं उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने एक्टर के जन्मदिन के अवसर पर उनके लिए एक खूबसूरत पोस्ट लिखा है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ अनदेखी फोटोज को साझा करते हुए रणबीर कपूर को जन्मदिन की बधाई दी है। आलिया भट्ट ने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इनमें उनके क्वालिटी टाइम बिताने से लेकर उनकी शादी तक, कई अनदेखी फोटो शामिल है।

आलिया भट्ट ने सबसे पहली फोटो रणबीर कपूर को किस करते हुए शेयर की है। इसके बाद की तस्वीर में दोनों स्टेडियम में मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं। एक फोटो में आलिया ने रणबीर का दूल्हा लुक शेयर किया है। वहीं, चौथी फोटो में दोनों के मेहंदी सेरेमनी की है, जिसमें रणबीर, आलिया को अपने हाथों में लगी मेहंदी दिखा रहे हैं।

जितनी खूबसूरत फोटोज हैं, उतना ही प्यारा आलिया भट्ट का कैप्शन भी है। अपने हसबैंड को बर्थडे विश करते हुए आलिया ने लिखा, ‘मेरा प्यार.. मेरा सबसे अच्छा दोस्त.. मेरा बेस्ट हैप्पी प्लेस। जैसे ही आप मेरे ठीक बगल में बैठकर अपने सीक्रेट अकाउंट से यह कैप्शन पढ़ रहे हैं। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि जन्मदिन मुबारक हो बेबी। आप इसे जादुई बना देते हैं।’ वही इससे पहले, नीतू कपूर ने भी अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाई थीं।