न्यू ईयर पार्टी को और भी ज्यादा रंगीन बनाने के लिए अक्षरा सिंह लाई न्यू सॉन्ग

हाल ही में अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना 'देसी दारू' रिलीज हुआ है जो सोसल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

0
77

कुछ ही दिनों में नए साल 2024 का आगाज होने वाला है। ऐसे में हर तरफ नए साल का जश्न देखने को मिल रहा है। वहीं इस बार की न्यू ईयर पार्टी को और भी ज्यादा शानदार बनाने के लिए भोजपुरी जगत की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक नया गण आया है। जिसे फैंस के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। जी हां! हाल ही में अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का नया गाना ‘देसी दारू’ रिलीज हुआ है जो सोसल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

इस गाने में अपनी सखी -सहेलियों के संग जमकर पार्टी एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग में अक्षरा सिंह का एक अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है, जहां वह सिर पर धारू की बोलत रखकर ठुमके लगाती हुई दिख रही है।

फैंस को उनका ये देसी अंदाज खूब लुभा रहा है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह की दिलकश अदाओं पर लोग अपना दिल हार बैठें हैं। जहाँ फैंस भी उनके इस गाने के साथ अक्षरा के इस अंदाज़ को देख जमकर तारीफ करते नज़र आ रहे है। वहीं अब इस गाने पर धड़ल्ले से लोग रील्स बनाते हुए भी नज़र आ रहे है।

बता दें कि इस पार्टी सॉन्ग को अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने खुद गाया है। वहीं गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और छोटू रावत ने म्यूजिक दिया है। गाने के कंपोजर धनंजय सिंह (कान्हा) हैं। इसे असलम खान ने डायरेक्‍ट और कोरियोग्राफर किया हैं। जिसे लोगो के द्वारा खूब पसंद किया रहा है।