शादी के बंधन में बंधने के बाद परिणीति ने साड़ी में किया रैंप वॉक

परिणीति के रैंप वॉक से ज्यादा उनके लुक ने लोगों को इम्प्रेस किया। यह पहला मौका था जब परिणीति शादी के बाद किसी फैशन शो के लिए रैंप वॉक कर रही थीं।

0
122
Parineeti

शादी के बाद से हिंदी सिनेमा जगत की अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसे में परिणीति चोपड़ा का एक बार फिर स्टनिंग अंदाज देखने को मिला। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया। अपने रैंप वॉक से परिणीति चोपड़ा ने लोगों का दिल चुरा लिया। परिणीति के रैंप वॉक से ज्यादा उनके लुक ने लोगों को इम्प्रेस किया। यह पहला मौका था जब परिणीति शादी के बाद किसी फैशन शो के लिए रैंप वॉक कर रही थीं। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा गोल्डन रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी।

परिणीति के लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन रंग की साड़ी के साथ गले में चमचमाता हार, मांग में सिंदूर, हाथों में गुलाबी चूड़ा पहना था। रैंप पर अपने इस लुक के साथ परिणीति चोपड़ा (Parineeti) जब उतरीं तो लोगों के दिलों में छा गईं। इस दौरान परिणीति अपनी इंगेजमेंट रिंग को जमकर फ्लॉन्ट करती दिखीं। रैंप पर परिणीति ने फुल कॉन्फिडेंस के साथ वॉक किया। परिणीति के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘शादी के बाद परिणीति बहुत खुश दिख रही है।’ तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लुकिंग स्टनिंग।’

बता दें कि परिणीती चोपड़ा (Parineeti) ने आप के नेता राघव चड्ढा से शादी की है। बीते 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।