आज से आम आदमी पार्टी का ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान शुरू

सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव को लेकर नया अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का नाम केजरीवाल आशीर्वाद कैंप है।

0
12

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) एक बार फिर मीडिया के मुखातिब हुईं। सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा चुनाव को लेकर नया अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का नाम केजरीवाल आशीर्वाद कैंप है। इसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सएप नंबर 8297324624 भी जारी किया है। केजरीवाल जी को आशीर्वाद देने के लिए आप इस नंबर पर व्हाट्सएप करें। सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि अपने संदेश इस पर भेजिए। आप किसी भी पार्टी से हों।

प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं सुनीता केजरीवाल अरविंद जी की धर्मपत्नी, कल अरविंद जी ने जो कोर्ट में कहां वो आपने सुना होगा, अगर नहीं सुना तो कृपया एक बार सुनिए। उन्होंने जो कोर्ट के सामने बोला उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। सच्चे देशभक्त हैं वो। बिल्कुल ऐसे ही हमारे स्वतंत्रता सैनानी अंग्रेजों की तानाशाही से लड़ते थे। पिछले तीस साल से मैं उनके साथ हूं, देशभक्ति उनके रोम-रोम में बसी है।

सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि अरविंद जी ने देश की सबसे भ्रष्टाचारी, तानाशाही ताकतों को ललकारा है। आपने अरविंद केजरीवाल को अपना भाई अपना बेटा कहा है, क्या आप इस लड़ाई में अपने भाई अपने बेटे का साथ नहीं देंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सब साथ मिलकर ये लड़ाई लड़ेंगे।

अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मैं आपको एक व्हाट्सएप नंबर दे रही हूं। यह वो व्हाट्सएप नंबर 8297324624 है। आज से हम एक अभियान शुरू कर रहे हैं जिसका नाम ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ है। इस नंबर पर आप अपने केजरीवाल को आशीर्वाद, दुआएं और प्रार्थनाएं भेज सकते हैं। कोई और भी संदेश देना चाहें तो वो भी दे सकते हैं। कई माताओं ने तो अपने बेटे के लिए मन्नत मांगी है। कई बहनों ने भी अपने भाई के लिए मन्नत मांगी है। वो भी लिखकर भेज सकते हैं।