रूस में एक बड़ा विमान हादसा, उड़ान भरते समय हुआ दुर्घटनाग्रस्त

विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें करीब 15 लोग सवार थे।

0
46

रूस में एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि हादसा एक सैन्य परिवहन विमान के साथ हुआ। विमान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें करीब 15 लोग सवार थे। रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार उसका एक इल्यूशिन आईएल-76 सैन्य मालवाहक विमान मंगलवार को उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के वक्त विमान के एक इंजन में आग लग गई। इंजन में आग के कारण यह हादसा हुआ। रूसी सोशल मीडिया नेटवर्क पर वीडियो में एक विमान को जलते हुए इंजन के साथ नीचे की ओर जाते हुए दिखाया गया है। हालांकि यह वीडियो कितना सही है, यह अभी नहीं कहा जा सकता है। हालांकि हेलीकॉप्टर के चक्कर लगाते समय धुएं का बहुत बड़ा गुबार आसमान में उठता हुआ देखा गया है।

वही इससे एक दिन पहले एक अन्य हादसे में ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड जा रही एक फ्लाइट तेज झटका लगने की वजह से प्रभावित हो गई थी। तेज झटके के कारण 50 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सिडनी से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड जा रहे चिली के एक विमान को ‘तेज झटका’ लगने के कारण सोमवार को कम से कम 50 यात्री घायल हो गए थे।