अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में गोलीबारी के दौरान 6 लोगो की गई जान

अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में फायरिंग के दौरान एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई है|

0
59

अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया के अलावा फ्लोरिडा में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है| इस घटना में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए है|

बताया जा रहा है कि, फ्लोरिडा में हमलावरों ने मार्टिन लूथर किंग दिवस ( Martin Luther King Day ) मना रहे लोगों को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलीबारी की| जिससे कैलिफोर्निया में तुलारे काउंटी के गोशेन में हुई गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हो गई है|

कैलिफोर्निया में हमलावरों ने की गोलीबारी

अमेरिका (America) के मध्य कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी के शिकार लोगों में 17 वर्षीय एक मां और छह महीने का एक बच्चा है| गोशेन में हार्वेस्ट रोड के 6800 ब्लॉक में स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 3:30 बजे के बाद गोली चलने की आवाज सुनने पर डेप्युटीज को घर पर बुलाया| एजेंसी के मुताबिक गोलीबारी की जांच की जा रही है|

गोलीबारी के दौरान लोगो की गई जान

रिपोर्ट में कहा गया है कि, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद डेप्युटर्स ने दो लोगों को सड़क पर और तीसरे को घर के दरवाजे पर मृत अवस्था में देखा गया| बताया जा रहा है कि, पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया| अधिकारियों का मानना है कि इस घटना में कम से कम दो संदिग्ध शामिल हैं|

‘Martin Luther King’ दिवस के मौक पर हुई फायरिंग

अमेरिका (America) के फ्लोरिडा में हमलावरों ने मार्टिन लूथर किंग दिवस मना रहे लोगों को टारगेट बनाया और इवेंट में शामिल 8 लोगों को गोली मार दी| गोलीबारी के दौरान कई लोगो की जान चली गई, जबकि कुछ लोग घायल भी हो गए|

गोली की आवाज सुनने के बाद लोगो के बीच हड़कंप मच गया| जहा सभी लोग अपनी जान बचाकर भागने लग गए| वहीं, घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग गोलीबारी के बाद जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं|