करोड़ो का लोन, टूटे स्टूडियो के ख़्वाब, क्या इस वजह से देसाई ने ली अपनी जान?

एक्टर रितेश देशमुख से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई स्टार्स ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

0
18

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने बुधवार की सुबह मुंबई के एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मंगलवार देर रात तकरीबन 3:30 पर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। नितिन देसाई (Nitin Desai) ने इतना बड़ा कदम आर्थिक तंगी के चलते उठाया। नितिन देसाई (Nitin Desai) की मौत से पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

एक्टर रितेश देशमुख से लेकर परिणीति चोपड़ा तक कई स्टार्स ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। नितिन देसाई (Nitin Desai) मेगा बजट फिल्म्स और टीवी सीरियल बनाते थे। फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में दुनियाभर में फेमस थे। नितिन देसाई (Nitin Desai) की मौत के बाद कुछ नए खुलासे हुए हैं, जिन्हें जानकार आप भी दांग रह जायेंगे। नितिन देसाई (Nitin Desai) ने एक कंपनी से 180 करोड़ का लोन लिया था।

सूत्रों के अनुसार, नितिन देसाई (Nitin Desai) ने जो कर्ज लिया था। वो एडलवाइस कंपनी को देना था, लेकिन देसाई यह कर्ज नहीं चुका पाए। नितिन देसाई (Nitin Desai) ने जिला कलेक्टर को प्रस्ताव दिया था कि एडलवाइस कंपनी हमारी कंपनी को खरीद ले। यह कार्रवाई सरफेसी एक्ट के तहत लंबित थी। दरअसल, नितिन देसाई ने 180 करोड़ के लोन के लिए अपनी कुछ जमीनें गिरवी रख दी थीं। सूत्रों के मुताबिक, 180 करोड़ रुपये का कर्ज अब बढ़कर लगभग 249 करोड़ रुपये हो गया है, जिसे चुकाना जरूरी है।

यह भी सुना जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी एडलवाइस कर्ज वसूली के लिए एनडी स्टूडियो का ऑक्शन करने वाली थी। इस वजह से देसाई काफी टेंशन में आ गए थे। करीब 15 साल पहले रिलायंस ने एनडी स्टूडियो का 50% स्टेक पर खरीदा था। पर बाद में अनिल अंबानी की कंपनी खुद ही कर्ज में दबती चली गई, जिससे एनडी को वर्ल्ड क्लास स्टूडियो बनाने का सपना अधूरा रह गया।